मर्द का जीवन भी कठिन है कहीं


 सत्य है की नारी का जीवन आसान नहीं 
चलो जाने आज की मर्द का जीवन भी कठिन है कहीं 
कहने को तो है सिर्फ मर्द का अंश वो 
मगर सबकी जिम्मेदारी निभानी पड़ती उस वंश को 

मर्द का भी जीवन होता है भरा कठिनाईयों से 
मगर दुसरो से छुपा कर खुद को सँभालते है तन्हाइयों में 
आंसू होते है दर्द बयान करने को 
क्या इसका हक नहीं मर्द को 

बचपन से उनको बता दिया है जाता 
भले कितना भी दर्द हो तू बता नहीं सकता 
उनको क्यों है ये सिखाया जाता 
पैदा होते ही भेदभाव का बिज है बोया जाता 
रोती तो एक औरत है 
तू मत भूलना, तू एक मर्द है 

माँ का प्यार है दिख जाता 
पिता का प्यार क्यूं छिप जाता 
पति की बात पत्नी माने तो पत्निव्रता 
पत्नी की बात पति माने तो जोरू का गुलाम कहलाता 

मर्द का कैसा रूप है होता 
अगर रोये तो कमजोर कहलाता 
अगर डांटे तो निर्दयी कहलाता
उनको क्या उनके मनसे जीने का हक नहीं होता 

नारी अगर सीता है 
तो पुरुष राम है 
नारी अगर राधा है 
तो पुरुष कृष्ण है

 माना नारी से है पूरा संसार 
पुरे जग में फैलाती है प्यार 
मगर बेटे भी होते है घर की शान 
सिखाओ अहंकार में ना करे नारी का अपमान 
बताओ मर्दानगी है करने में नारी का सम्मान 
मदद करे सबकी एसा बनाओ माहान 
खुलके जी सके एसा बनाओ इंसान 

धन्यवाद 

Comments

Post a Comment